रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को किए समर्पित

Ankalan 16/9/2026

गुजरात में माल ढुलाई को मिलेगी नई रफ्तार
,  
,  नई दिल्ली/ रेल परिवहन के माध्यम से माल ढुलाई को अधिक तेज, सुगम और किफायती बनाने की दिशा में भारतीय रेल ने गुजरात में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को गुजरात में पांच गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों (GCT) का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से राज्य की माल ढुलाई क्षमता को मजबूती मिलने के साथ क्षेत्रीय आर्थिक केंद्रों, बंदरगाहों और राष्ट्रीय बाजारों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
,  
,  कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने शिवलाखा जीसीटी से मीठापुर के लिए नमक से लदी मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुजरात के नमक उत्पादन क्षेत्रों से देश के विभिन्न हिस्सों तक रेल के माध्यम से नमक पहुंचाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
,  
,  पांच जीसीटी में से कच्छ के शिवलाखा और भीमसार, मोरबी के देवलिया तथा बनासकांठा के चंदिसर स्थित कार्गो टर्मिनलों को राष्ट्र को समर्पित किया गया। वहीं मेहसाणा जिले के लिंच में नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की आधारशिला रखी गई।
,  
,  नमक परिवहन में नई पहल
,  
,  शिवलाखा से मीठापुर के लिए रवाना की गई मालगाड़ी की एक खास विशेषता हल्के वजन वाले स्टेनलेस स्टील के नमक कंटेनर हैं। इन कंटेनरों से नमक की लोडिंग, अनलोडिंग और परिवहन प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
,  
,  गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों का उद्देश्य सड़क और रेल परिवहन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए माल की आवाजाही को सुगम बनाना है। इससे स्थानीय उत्पादकों और कारोबारियों को बड़े राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता मिल सकती है।
,  
,  इन टर्मिनलों के माध्यम से गुजरात के औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्रों को बंदरगाहों और देश के प्रमुख बाजारों से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। इससे परिवहन दूरी और समय के साथ-साथ रसद लागत को कम करने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।
,  
,  रेल मंत्रालय के अनुसार, गुजरात में इन परियोजनाओं से मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और माल ढुलाई के लिए रेल परिवहन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Related Post