मोदी-शी जिनपिंग की अहम मुलाकात, भारत-चीन संबंधों में प्रगति का स्वागत

Ankalan 13/9/2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में तियानजिन में हुई पिछली मुलाकात के बाद से भारत-चीन संबंधों में हुई निरंतर प्रगति का स्वागत किया।
,  
,  बैठक में दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और चीन को अपने द्विपक्षीय संबंधों के प्रति रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच मतभेदों को विवाद का रूप नहीं लेना चाहिए। उन्होंने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक संवेदनशीलता और पारस्परिक हित के सिद्धांतों पर जोर दिया।
,  
,  सीमा पर शांति जरूरी
,  
,  प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता भारत-चीन संबंधों के निरंतर विकास के लिए आवश्यक आधार बनी हुई है। उन्होंने सीमा से जुड़े मौजूदा समझौतों और आपसी सहमतियों का दोनों पक्षों द्वारा पालन किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
,  
,  दोनों नेताओं ने सीमा विवाद के निष्पक्ष, तर्कसंगत और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इसके लिए दोनों देशों के व्यापक द्विपक्षीय संबंधों तथा दोनों देशों की जनता के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखने पर सहमति बनी।
,  
,  व्यापार और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
,  
,  बैठक में दोनों देशों के बीच जन-से-जन संपर्क, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, कारोबारी संबंधों और लोगों की आवाजाही को और बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
,  
,  आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों के संदर्भ में दोनों नेताओं ने व्यापार असंतुलन, आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े मुद्दों और बाजार पहुंच सहित एक-दूसरे की चिंताओं का समाधान करने पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने सार्थक और पूर्वानुमेय बाजार पहुंच को सुगम बनाने की आवश्यकता पर भी सहमति जताई।
,  
,  वैश्विक मुद्दों पर सहयोग
,  
,  प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों तथा चुनौतियों के समाधान के लिए दोनों देशों के बीच साझा आधार को लगातार मजबूत और विस्तारित करने पर सहमति व्यक्त की।
,  
,  प्रधानमंत्री ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए चीन के समर्थन तथा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 की सफलता में चीन के योगदान की सराहना की।

Related Post