पूर्वांचल सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को 700 कंबलों का वितरण किया गया

Ankalan 18/2/2026

नई दिल्ली, जनवरी 2026 | आया नगर
,  समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए पूर्वांचल सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट द्वारा आया नगर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम (C2 – रमेश अम्बावत कार्यालय, पारस कॉलोनी) में आयोजित हुआ।
,  कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक करतार सिंह तंवर की गरिमामयी उपस्थिति में ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता जैकेश सिंह राजपूत ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा भाव से लगभग 700 कंबलों के साथ-साथ सिलाई मशीन, स्टील इलेक्ट्रिक केतली और स्टील बोतलों का वितरण जरूरतमंद परिवारों को किया गया।
,  उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी प्रकार का राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व की भावना से किया गया प्रयास है। पिछले 11 वर्षों से निरंतर यह सेवा कार्य बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके।
,  कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ठंड के मौसम में इस प्रकार की सहायता जरूरतमंदों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है। वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
,  ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।
,  “जनता सर्वोपरि है” — इसी भावना के साथ ट्रस्ट समाज सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।

Related Post