केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जमीनी स्तर की महिला नेताओं के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का किया आयोजन
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की पंचायत स्तर की महिला नेताओं एवं सरपंचों के सम्मान में अपने आवास पर विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। ये विशिष्ट महिलाएं हर जगह महिलाओं की उपलब्धियों एवं नेतृत्व का उत्सव मनाने से संबंधित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं।
,  महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने तथा उनके विकास को बढ़ावा देने के प्रति मंत्रालय की अटूट प्रतिबद्धता पर बल देते हुए, इस कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान, नेतृत्व और दृढ़ता का उत्सव मनाया गया। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने भारत की अनगिनत लड़कियों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की दूरदर्शी योजना के तहत की गई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और महिलाओं एवं बच्चों को सशक्त बनाने से संबंधित रचनात्मक पहलों को रेखांकित करते हुए 2025 के लिए मंत्रालय के प्रेरक दृष्टिकोण पर चर्चा की।
,  अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “ऐसी प्रेरक महिला नेताओं की मेजबानी करना वास्तव में सम्मान की बात है, जो अपने समुदायों में बदलाव की रीढ़ हैं। महिलाओं के विकास से लेकर महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में काम करते समय उनके अथक प्रयासों एवं दृढ़ संकल्प को मान्यता देना आवश्यक है।”
,  केन्द्रीय मंत्री ने बालिकाओं को शिक्षित करने एवं सशक्त बनाने तथा समाज में नेतृत्व एवं परिवर्तन की वाहक के रूप में महिलाओं को समर्थन प्रदान करने की दिशा में सतत प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
,  यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का एक सच्चा उत्सव बन गया और इसने प्रधानमंत्री के “विकसित भारत”, जहां महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में होंगी, के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के तरीके पर चर्चा करने के एक मंच के रूप में कार्य किया।
,  
,