प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Ankalan 29/5/2019

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें पी एस गोले के रूप में जाना जाता है। राज्यपाल गंगा प्रसाद ने यहां पलजोर स्टेडियम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नेपाली मां- बाप कालू सिंह तमांग और धान माया तमांग के बेटे गोले का जन्म पांच फरवरी 1968 में हुआ था। गोले ने दार्जिलिंग के एक कॉलेज से बीए किया और एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करना शुरू किया।
,  पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के वरिष्ठ नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं किया। 2013 में गठित एसकेएम ने 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में 17 सीट जीत कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में एसडीएफ को 15 सीटों पर जीत मिली है। एसकेएम ने 24 से अधिक साल तक सत्ता में रहने के बाद चामलिंग सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। चामलिंग की अगुआई वाले एसडीएफ के संस्थापक सदस्य रहे गोले ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत कर 2013 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा बनाया। उन्होंने एसडीएफ पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया था। गठन के अगले ही साल 2014 के विधानसभा चुनावों में एसकेएम ने 10 सीटें जीतीं।
,  
,  

Related Post